टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद शोएब अख्तर का 'रोना' शुरू, ये ट्वीट करके लगाए आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 06:10 AM IST

Shoaib Akhtar on Player of the tournament award: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप 2021 फाइनल के बाद एक ट्वीट करके विवाद छेड़ने की कोशिश की है।

google

टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी और पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। दुबई में खेले गए इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो खिलाड़ी जीत के हीरो बने। मिचेल मार्श ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली, जबकि उनके ओपनर डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी से लक्ष्य का पीछा कर रही अपनी टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया। जहां मार्श को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया, वहीं टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले डेविड वॉर्नर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। लेकिन शोएब अख्तर को ये पचा नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद शोएब अख्तर का 'रोना' शुरू, ये ट्वीट करके लगाए आरोप

फाइनल के बाद जब डेविड वॉर्नर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तो पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गुस्से में आ गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। शोएब अख्तर का मानना है कि डेविड वॉर्नर को नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान व ओपनर बाबर आजम को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड मिलना चाहिए था। उन्होंने नाइंसाफी किए जाने का आरोप भी लगा दिया।

जब फाइनल मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में डेविड वॉर्नर को अवॉर्ड दिया गया, तो शोएब अख्तर ने तुरंत ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "मैं उत्सुक था कि बाबर आजम को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुना जाएगा। बेहद अनुचित फैसला लिया गया है"

End of Feed