केकेआर ने उड़ाया एमएस धोनी का मजाक, सर जडेजा ने दमदार जवाब देकर कर दी बोलती बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2022, 10:15 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब एमएस धोनी का मजाक उड़ाने की कोशिश की तो रवींद्र जडेजा ने उनको करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी। 

google

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में रविवार 09 जनवरी को सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट पर हुई। मैच के पांचवें दिन जीत के लिए 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 101 ओवर में 9 विकेट खोकर 270 रन बना सकी। जीत के लिए आखिरी एक विकेट ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नहीं हासिल कर सके और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

केकेआर ने उड़ाया एमएस धोनी का मजाक, सर जडेजा ने दमदार जवाब देकर कर दी बोलती बंद
Photo Credit: Twitter

मैच के बराबरी पर समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर इस मैच की चर्चा हुई और विकेट हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की लगाई फील्डिंग पर तरह तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एमएस धोनी की खिल्ली उड़ाते हुए और गौतम गंभीर की कप्तानी की सराहने उड़ाते हुए एक ट्वीट किया। जिसपर धोनी के फैन्स हमलावर हो गए। मामले को तूल पकड़ता देख सीएसके में धोनी के साथी सर रवींद्र जडेजा भी कूद गए।

केकेआर को भारी पड़ गया मास्टरस्ट्रोक
केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ फील्डिंग की तुलना करते हुए अपनी टीम की एक तस्वीर साझा की। जिसमें पुणे सुपर जायंट्स के लिए बल्लेबाजी कर रहे धोनी को पीयूष चावला की गेंद पर कोलकाता के फील्डर घेरकर फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं। केकेआर ने इसे मास्टरस्ट्रोक बता दिया। केकेआर ने ट्वीट किया, उस वक्त जब टेस्ट क्रिकेट में इसे क्लासिक मूव बताया जा रहा है वो टी20 में एक मास्टर स्ट्रोक की याद दिला रहा है!
 

End of Feed