कानपुर की पिच से इतना खुश हुए कोच राहुल द्रविड़, मैदानकर्मियों को दी भारी-भरकम राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 08:22 PM IST

Rahul Dravid gives cash present to Green Park stadium pitch curator and ground staff: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। कानपुर की पिच से टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने पिच क्यूरेटर व ग्राउंड स्टाफ को 35000 रुपये दिए।

google

भारतीय क्रिकेट टीम के नये कोच राहुल द्रविड ने शिव कुमार की अगुवाई में यहां के ग्रीन पार्क मैदान में बेहतरीन पिच तैयार करने वाले कर्मचारियों को 35,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। भारत में जन्मे एजाज पटेल और रचिन रविन्द्र ने सोमवार को यहां शानदार संयम का परिचय देते हुए अंतिम विकेट बचाकर मेजबान टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया।

कानपुर की पिच से इतना खुश हुए कोच राहुल द्रविड़, मैदानकर्मियों को दी भारी-भरकम राशि

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने खेल के बाद प्रेस बॉक्स में घोषणा की, ‘‘हम एक आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ ने हमारे मैदान कर्मियों को व्यक्तिगत रूप से 35,000 रुपये दिये है।’’

अपने समय में द्रविड़ को निष्पक्ष खेल भावना के लिए जाना जाता था। मैदानकर्मियों को मिली प्रोत्साहन राशि इस बात का प्रतीक था कि पिच में मैच के पांचों दिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए कुछ था।

End of Feed