T20 World Cup: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन पाकिस्तानी टीम के साथ जुड़े, ये भूमिका निभाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 02:05 PM IST

Matthew Hayden, Pakistan cricket team mentor: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन पाकिस्तानी टीम के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आते आएंगे।

google

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को शुक्रवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का मेंटर बनाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)ने यह जानकारी दी है। विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।

T20 World Cup: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन पाकिस्तानी टीम के साथ जुड़े, ये भूमिका निभाएंगे

हेडन का पाकिस्तान के साथ यह दूसरा कार्यकाल होगा। वह पिछले वर्ष यूएई में हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार रहे थे। तब पाकिस्तानी टीम सुपर 10 लीग मैचों में भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी।

हेडन ने कहा, "मैं दुबारा पाकिस्तानी टीम के साथ जुड़ने को लेकर खुश हूं और उनके साथ जुड़ने का इन्तजार नहीं कर पा रहा। मैंने देखा है कि पाकिस्तान एशिया कप में कितना शानदार प्रदर्शन कर रहा है। खास तौर पर रविवार को उसकी भारत पर जीत।"

End of Feed