'ये खिलाड़ी चल गया तो मैच एकतरफा कर देगा', भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2021, 01:48 PM IST

Virender Sehwag on Hardik Pandya: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वीरेंद सहवाग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है, जो मैच को एकतरफा करने का माद्दा रखता है।

google

आज भारत और पाकिस्तान के बीच रात साढ़े सात बजे से टी20 विश्व कप 2021 का महामुकाबला खेला जाना है। फैंस की धड़कने हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ रही है। भारतीय फैंस और विशेषज्ञों के मन में जहां चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर कश्मकश जारी है वहीं पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टीम शीट पर अपनी पहली पसंद का इजहार कर दिया है।

'ये खिलाड़ी चल गया तो मैच एकतरफा कर देगा', भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी
Photo Credit: AP, File Image

पिछले कई दिनों से भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के स्थान के संदर्भ में काफी चर्चा हो रही है। हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर (सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं) अपनी भूमिका में नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर हाल ही में भारत के 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप स्क्वाड में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया। इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले शार्दुल को अक्षर पटेल की जगह मुख्य स्क्वाड में रखा गया।

कई लोग भारत की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह शार्दुल को शामिल करने के पक्ष में तो कइयों को ऐसा नहीं लगता है। सहवाग का कहना है कि हार्दिक भारतीय टीम में पहली पसंद होने चाहिए, क्योंकि वह मैच को 'एकतरफा' बना सकते हैं। सहवाग ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा कि वह (हार्दिक पांड्या) मेरी टीम में होगा। वह जिस तरह का बल्लेबाज है, अगर वह चल गया तो मैच को एकतरफा बना देगा और फिनिश करके ही दम लेगा। उसके पास यह काबिलियत है, उसने कई बार खुद को साबित किया है। हां, अगर वह गेंदबाजी कर रहा होता तो फिर सोने पर सुहागा होता।

End of Feed