नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा, कोरोना के कारण हुआ निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 01:36 PM IST

Ambapratasinh Jadeja dies: सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा नहीं रहे। उन्होंने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

google

राजकोट: सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंहजी जडेजा का मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने यह जानकारी दी।

नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा, कोरोना के कारण हुआ निधन

एससीए ने यहां जारी बयान में कहा, 'सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर कोई सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतापसिंहजी जडेजा के निधन पर शोक में है। उनका कोविड-19 से जूझते हुए आज तड़के वलसाड में निधन हो गया।'

जामनगर के रहने वाले जडेजा मध्यम गति के तेज गेंदबाज और दायें हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी में आठ मैच खेले थे।
वह गुजरात पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी थे।

End of Feed