Throwback: हाथ में छोटी सी बॉल छुपाकर की बल्लेबाजी और खेल डाली सबसे विस्फोटक पारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2020, 07:00 AM IST

Cricket Throwback, World Cup 2007 Final: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2007 का फाइनल मुकाबला भला कौन क्रिकेट फैन भूल सकता है। एक ऐसा मुकाबला जिसे एक खिलाड़ी ने अकेले पलट डाला था।

google

Cricket Throwback: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2007..एक ऐसा विश्व कप जो बहुत सी दिग्गज टीमों के लिए मुश्किल टूर्नामेंट साबित हुआ था। वेस्टइंडीज की जमीन पर खेले गए उस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमें भी शुरुआती चरण में ही बाहर हो गई थीं। लेकिन एक टीम ऐसी थी जिसका जलवा लगातार कायम था। ये टीम थी ऑस्ट्रेलिया जिसने लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बना ली थी। वो विश्व कप की हैट्रिक लगाने के करीब थे और सामने थी श्रीलंकाई टीम। तारीख थी 28 अप्रैल।

Throwback: हाथ में छोटी सी बॉल छुपाकर की बल्लेबाजी और खेल डाली सबसे विस्फोटक पारी
Photo Credit: AP, File Image

वो धुआंधार पारी

आज ही के दिन 13 साल पहले खेले गए उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनके इस फैसले को सही साबित किया उनके ओपनर व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने। बारिश से प्रभावित उस दिन ब्रिजटाउन मैदान पर मैच 38-38 ओवर का कर दिया गया था। गिलक्रिस्ट अलग ही मूड में थे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ शतक जड़ डाला। कहीं से भी विश्व कप फाइनल का दबाव उन पर नहीं दिखा, गिलक्रिस्ट ने 104 गेंदों में 149 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 13 चौके और 8 बेमिसाल छक्के शामिल थे। वो 31वें ओवर में आउट हुए लेकिन उससे पहले अपना काम कर चुके थे। ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवर में 4 विकेट पर 281 रन बना डाले।

End of Feed