इंग्लैंड में धूम मचा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, लगातार तीसरे मैच में जड़ी सेंचुरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 10:36 PM IST

Sussex vs Durham, County Championship, Cheteshwar Pujara century: इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा।

google

भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लिश (इंग्लैंड) काउंटी चैम्पिनयनशिप में ससेक्स का प्रतिनिधित्व करते हुए शुक्रवार को यहां लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। पुजारा खबर लिखे जाने तक 186 गेंद में 121 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अपनी नाबाद पारी में 15 चौके लगाये।

इंग्लैंड में धूम मचा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, लगातार तीसरे मैच में जड़ी सेंचुरी

उनकी इस पारी से ससेक्स की टीम डरहम पर पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के ओर बढ़ रही है। डरहम की पहली पारी के 223 रन के जवाब में ससेक्स ने पांच विकेट पर 350 रन बनाकर अब तक 127 रन की बढ़त ले ली है।

End of Feed