45/6 था स्कोर, फिर इन दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप करके पहले वनडे में अफगानिस्तान को रौंदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 08:43 PM IST

BAN vs AFG 1st ODI Match Highlights: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाजों आफिफ हुसैन और मेहदी हसन ने ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए अपनी टीम को खराब स्थिति से निकालकर जीत दिला दी।

google

अफीफ हुसैन और मेहदी हसन ने मिलकर सातवें विकेट के लिये नाबाद 174 रन की साझेदारी निभायी जिससे बांग्लादेश की टीम बुधवार को यहां पहले वनडे मैच में छह विकेट पर 45 रन के स्कोर से उबरकर अफगानिस्तान पर चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।

45/6 था स्कोर, फिर इन दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप करके पहले वनडे में अफगानिस्तान को रौंदा

अफीफ ने नाबाद 93 और मेहदी ने नाबाद 81 रन बनाये जिससे बांग्लादेश ने सात गेंद रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले उसने अफगानिस्तान को 49.1 ओवर में 215 रन के स्कोर पर समेट दिया था। अफगानिस्तान के राशिद खान, मुजीबुर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी केवल दो विकेट ही चटका सकी।

हालांकि अपना दूसरा वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज फजलहक फारूखी ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे अफगानिस्तान को जीत की उम्मीद बंधी थी। मुजीब (32 रन देकर एक विकेट) ने शाकिब अल हसन (10) का विकेट झटका, जो बांग्लादेश के शीर्ष छह में से दोहरे अंक तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

End of Feed