Chandigarh: मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा हाल तेरे बेटे से भी ज्‍यादा बुरा होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 12:40 PM IST

Chandigarh News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल भेज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। एजे बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने सोपू ग्रुप नाम के गैंग के नाम से भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि, 'अगर तू चुप न हुआ तो तुझे भी तेरे बेटे के पास पहुंचा दिया जाएगा।'

google

Chandigarh News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एकबार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार गैंगस्टरों ने बलकौर सिंह को फेसबुक पोस्ट से नहीं, बल्कि ईमेल भेजकर धमकाया है। यह ईमेल सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल मेल आईडी पर भेजा गया है। एजे बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने सोपू ग्रुप नाम के गैंग की तरफ से मेल भेजकर चुप रहने या जान से हाथ धोने की धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि, 'अगर तू चुप न हुआ तो तुझे भी तेरे बेटे के पास पहुंचा दिया जाएगा।'

Chandigarh: मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा हाल तेरे बेटे से भी ज्‍यादा बुरा होगा
Photo Credit: ANI

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया को लेकर पंजाब में दी जा रही वीवीआईपी सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार सवाल उठा रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी देकर कहा गया है कि, वो उसके साथी गैंगस्टरों के बारे में कुछ ना बोले और चुप रहे। ईमेल में लिखा है- 'बुड्ढे सुधर जा नहीं तो तेरा हाल तेरे बेटे से भी बुरा होगा। तेरे ज्‍यादा बोलने की वजह से ही मनु और जगरूप रूपा का एनकाउंटर हुआ है। अगर अब भी नहीं सुधरा तो तेरा हाल सिद्धु से ज्‍यादा खतरनाक होगा।' इस ईमेल के मिलने के बाद पंजाब पुलिस की आईटी विंग और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

24 आरोपियों के खिलाफ दायर चार्जशीट

End of Feed