महंगा हुआ थर्ड पार्टी वाहन बीमा, इस तारीख से देना होगा ज्यादा प्रीमियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 06:36 PM IST

वाहन मालिकों को अगले महीने बड़ा झटका लग सकता है। महंगाई से देश की जनता पहले ही परेशान है। अब अगले महीने से थर्ड पार्टी वाहन बीमा के प्रीमियम बढ़ रहे हैं।

google

नई दिल्ली। वाहन मालिकों को अब एक जून से थर्ड पार्टी वाहन बीमा के लिए अधिक रकम देनी होगी। हालांकि, शैक्षणिक संस्थानों की बसों, विंटेज यानी पुरानी कारों, इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रीमियम में छूट दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के परामर्श से मोटर वाहन (थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम एवं देयता) नियम, 2022 को प्रकाशित किया है। मंत्रालय का कहना है कि बीमा प्रीमियम संबंधी ये नये नियम एक जून से प्रभावी होंगे।

महंगा हुआ थर्ड पार्टी वाहन बीमा, इस तारीख से देना होगा ज्यादा प्रीमियम

इतनी मिलेगी छूट
नये नियमों में विंटेज कार के थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में 50 फीसदी, शैक्षणिक संस्थानों की बसों के प्रीमियम में 15 प्रतिशत, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रीमियम में 15 प्रतिशत और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रीमियम में साढ़े सात प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इतना होगा प्रीमियम
थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम के रूप में तीन साल से पुरानी 1,000 सीसी तक की निजी कार के लिए 2,094 रुपये, 1,000 सीसी से 1,500 सीसी तक की कार के लिए 3,416 रुपये तथा 1,500 सीसी से अधिक की कार के लिए 7,897 रुपये का भुगतान करना होगा। थर्ड पार्टी बीमा के तीन वर्ष के एकल प्रीमियम के रूप में 1,000 सीसी तक की नई निजी कार के मालिक को 6,521 रुपये, 1,000 सीसी से 1,500 सीसी तक की कार के लिए 10,640 रुपये और 1,500 सीसी से अधिक की कार के लिए 24,596 रुपये देने होंगे।

End of Feed