3 साल बाद महंगे कर्ज का दौर, SBI सहित इन बैंकों ने कर्ज किया महंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 07:05 AM IST

SBI loan : देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने करीब 3 साल बाद अपने कर्ज महंगे कर दिए हैं। बैंक ने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

google

SBI loan Costlier: रोजमर्रा की चीजों के बाद ,महंगाई का डंक अब कर्ज पर भी पड़ने लगा है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने करीब 3 साल बाद अपने कर्ज महंगे कर दिए हैं। बैंक ने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई के अलावा एक्सिस बैंक ने भी MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। MCLR में बढ़ोतरी का सीधा मतलब है कि अब कर्ज महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर होम लोन, ऑटो लोन सहित दूसरे कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। वहीं पहले से कर्ज चुका रहे ग्राहकों की EMI बढ़ जाएगी। 

3 साल बाद महंगे कर्ज का दौर, SBI सहित इन बैंकों ने कर्ज किया महंगा

कब से कर्ज होगा महंगा

सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। इसके तहत एसबीआई ने  तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर 6.65 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है। वहीं छह माह के लिए यह बढ़कर 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। इसी तरह दो और तीन साल के लिए इएमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा। बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।

End of Feed