PM Modi on Audit Diwas: PM मोदी ने कहा- हमने ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 12:17 PM IST

PM Modi on Audit Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित CAG हेडक्वार्टर में ऑडिट दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

google

PM Modi on Audit Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज दिल्ली में ऑडिट दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की प्रतिमा का अनावरण भी किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। CAG बनाम सरकार हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी। लेकिन, आज ये मानसिकता बदला गई है। और ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता की कमी थी। परिणाम ये हुआ कि बैंकों के NPA बढ़ते गए। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा है।'

PM Modi on Audit Diwas: PM मोदी ने कहा- हमने ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा
Photo Credit: Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम समस्याओं को पहचानेंगे, तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे। कॉन्टैक्टलेस कस्टम्स (Contactless customs), ऑटोमैटिक रिन्युअल्स (automatic renewals), फेसलेस असेसमेंट (faceless assessments), सर्विस डिलीवरी (service delivery) के लिए ऑनलाइन एक्लीकेशन्स, इन सारे रिफॉर्म्स ने सरकार के गैर-जरूरी दखल को खत्म किया है।

End of Feed