कश्मीर को लेकर पोस्ट करना पड़ा भारी, अब Honda ने भी जताया खेद, जारी किया बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 11:20 PM IST

Honda: होंडा ने उस पोस्ट के लिए खेद जताया है कि जो उसके पाकिस्तानी सोशल मीडिया से 5 फरवरी को पाकिस्तान के 'कश्मीर एकजुटता दिवस' पर किया गया था।

google

हाल ही में कुछ विदेश कंपनियों ने पाकिस्तान द्वारा 5 फरवरी को मनाए गए कश्मीर एकजुटता दिवस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट शेयर किए थे। इसे लेकर भारत में काफी हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी गुस्सा व्यक्त किया। हुंडई, केएफसी, पिज्जा हट समेत इन कड़ी में होंडा मोटर्स का भी नाम जुड़ गया। अब होंडा कार इंडिया ने बयान जारी कर खेद व्यक्त किया है। 

कश्मीर को लेकर पोस्ट करना पड़ा भारी, अब Honda ने भी जताया खेद, जारी किया बयान

बयान में कहा गया है कि अपनी नीति के एक भाग के रूप में होंडा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि यह दुनिया के किसी भी हिस्से में मौजूद है वहां यह नस्ल, राजनीति, धर्म और सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी से बचती है। किसी सहयोगी, डीलर या हितधारक द्वारा इस आशय के विपरीत बयान उसकी नीति के अनुरूप नहीं है। होंडा हर उस देश के कानूनों और भावनाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें वह काम करता है, इस आशय से हुई किसी भी चोट के लिए खेद है। 

End of Feed