Bhopal: पिता की डांट बुरी लगी तो युवती ने घर छोड़ा, यूट्यूब स्टार को जीआरपी ने इटारसी में उतारा, ये है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 09:33 PM IST

Bhopal: भोपाल में माता- पिता की डांट से 17 वर्षीय यूट्यूब स्टार किशोरी घर से निकल कर ट्रेन में लखनऊ जाने के लिए बैठ गई। औरंगाबाद पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने उसे इटारसी में कोच से बरामद किया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

google

Bhopal: माता- पिता के डांटने को लेकर नाराज महाराष्ट्र की एक 17 वर्षीय किशोरी घर से निकल गई। वह लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस ने उसे भोपाल से पहले इटारसी में उतार लिया। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बाद में युवती को शनिवार की मध्य रात्रि को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी जीआरपी भोपाल हितेश चौधरी के मुताबिक माता-पिता के कुछ कहने पर नाबालिग किशोरी लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।

Bhopal: पिता की डांट बुरी लगी तो युवती ने घर छोड़ा, यूट्यूब स्टार को जीआरपी ने इटारसी में उतारा, ये है मामला
Photo Credit: ANI

इसकी सूचना महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस से मिली थी कि, किशोरी यूट्यूब स्टार है और शंका है कि लखनऊ जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में चढ़ी है। इसके बाद हरकत में आई जीआरपी ने इटारसी में ट्रेन की तलाशी ली तो किशोरी एक स्लीपर कलास कोच में बैठी मिली। इधर, किशोरी के पिता ने यूट्यूब के जरिए सोशल मीडिया पर उसके घर से गायब होने की जानकारी शेयर कर उसे ढूंढने के लिए मदद मांगी। इसकी चर्चा चारों तरफ फैली तो हंगामा मच गया। वहीं पिता ने औरंगाबाद पुलिस में किशोरी की गुमदशुदगी दर्ज करवाई। 

घर पर डांट पड़ी तो गुस्से में निकल गई

End of Feed