युवराज सिंह ने की किसानों से बड़ी अपील, दी खास सलाह, बोले- यही भविष्य

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने पंजाब के किसानों से रासायनिक खाद कम इस्तेमाल करने और जैविक खेती अपनाने की अपील की, ताकि मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और किसानों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने पंजाब के किसानों से रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल करने और जैविक खेती (Organic Farming) को अपनाने की अपील की है। गुरुवार को आईपीएल बायोलॉजिकल्स कंपनी के तीसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंजाब में लंबे समय से रासायनिक खादों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में खेती और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

Yuvraj Singh, organic farming, Punjab farmers, biological farming, chemical fertilisers, soil health, Punjab agriculture, IPL Biologicals,

पंजाब की मिट्टी बचाने के लिए युवराज सिंह की किसानों से अपील (तस्वीर-istock/PTI)

रासायनिक खादों से मिट्टी को नुकसान

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक युवराज सिंह ने कहा कि पंजाब देश का प्रमुख कृषि राज्य रहा है, लेकिन यहां खेतों में जरूरत से ज्यादा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है। इसका असर अब जमीन की उर्वरता पर साफ दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां खेतों की मिट्टी प्राकृतिक रूप से उपजाऊ होती थी, वहीं अब फसल उगाने के लिए अधिक मात्रा में खाद डालनी पड़ रही है। इससे मिट्टी की ताकत कम होती जा रही है और किसानों की लागत भी बढ़ रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि खेती के पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों की ओर वापस लौटा जाए। जैविक और प्राकृतिक खेती न सिर्फ मिट्टी को सुरक्षित रखेगी, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर साबित होगी।

End of Feed