लैवेंडर क्या है? जिसकी खेती से बदल रही इस राज्य के किसानों की किस्मत

Lavender Farming News: जम्मू-कश्मीर के भदेरवाह में लैवेंडर खेती से किसानों की आय बढ़ी है। सीएसआईआर-आईआईआईएम और अरोमा मिशन के सहयोग से यह क्षेत्र भारत की लैवेंडर राजधानी बन गया है।

Lavender Farming News : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का भदेरवाह क्षेत्र आज 'भारत की लैवेंडर राजधानी' (India lavender capital) के नाम से जाना जाने लगा है। यहां के हरे-भरे खेत अब बैंगनी रंग के फूलों से ढक जाते हैं, जो पूरे इलाके को बेहद खूबसूरत बना देते हैं। भदेरवाह के लेलरोट और टिपरी जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर लैवेंडर की खेती हो रही है। कटाई के समय यहां का दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है, जब किसान फूलों की फसल काटते हैं और वातावरण सुगंध से भर जाता है।

Lavender Farming News, India lavender capital, farmer income, Jammu and Kashmir, Bhaderwah

लैवेंडर की खेती जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए फायदेमंद (तस्वीर-istock)

लैवेंडर क्या है?

लैवेंडर एक सुगंधित पौधा है, जिसके बैंगनी रंग के फूलों से बहुत तेज और मनमोहक खुशबू निकलती है। इसका इस्तेमाल इत्र, साबुन, तेल, क्रीम और कई तरह के सौंदर्य और औषधीय उत्पाद बनाने में किया जाता है। यह फसल कम पानी में भी आसानी से उग जाती है, इसलिए इसे सूखे और पहाड़ी इलाकों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।

End of Feed