Banana Farming: केले से होगी उत्तर प्रदेश के किसानों की बंपर कमाई, केंद्र और यूपी सरकार ने उठाए ये कदम

Banana Farming: 10 साल में केले का निर्यात करीब 10 गुना बढ़ा है। केंद्र ने अगले दो से तीन वर्षों में इसे एक अरब रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। बढ़ते निर्यात और इसे और बढ़ाने की योजना का यूपी के किसानों को होगा सर्वाधिक लाभ होगा। यानी बंपर कमाई होगी।

Banana Farming: केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी इसके निर्यात के आंकड़े और आगे की संभावना तो यही बताते हैं। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश के केला उत्पादक क्षेत्र के किसानों को इससे अच्छा खासा लाभ होगा। योगी सरकार की मंशा भी यही है। इस बाबत सरकार लगातार पहल भी कर रही है। केले को कुशीनगर का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) घोषित करना इसकी मिसाल है।

One District One Product, ODOP,Banana Farming Income

केले से यूपी के किसानों की बढ़ेगी कमाई (तस्वीर-Canva)

10 साल में केले का निर्यात करीब 10 गुना बढ़ा

उल्लेखनीय है कि 10 साल में केले का निर्यात करीब 10 गुना बढ़ा है। केंद्र ने अगले दो तीन वर्षों में इसे एक अरब रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। बढ़ते निर्यात और इसे और बढ़ाने की योजना का यूपी के किसानों को होगा सर्वाधिक लाभ होगा। केले की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उसे कुशीनगर का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट भी घोषित कर रखा। साथ ही किसान बाजार की मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण केले की खेती करें, इसके लिए सरकार बतौर प्रोत्साहन अनुदान भी दे रही है। इसके नतीजे भी दिख रहे हैं।

End of Feed