सीड एक्ट 2026: जो घटिया बीज बेचेगा, उस पर 30 लाख रुपये तक जुर्माना और 3 साल तक जेल, बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Seed Act 2026: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीड एक्ट 2026 किसानों की सुरक्षा और बीज गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा। नए कानून में बीज ट्रेसिबिलिटी लागू होगी। हर बीज पर QR कोड होगा, जिससे किसान बीज की पूरी जानकारी जान सकेंगे और नकली या घटिया बीज पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीड एक्ट 2026 से बदलेगी खेती की तस्वीर, नकली बीज कारोबार पर लगेगा ब्रेक
  • नकली बीज वालों की खैर नहीं, सीड एक्ट 2026 से होगा बड़ा एक्शन
  • किसानों के हित में बड़ा फैसला: हर बीज पर QR कोड, हर गड़बड़ी पर सजा

Seed Act 2026 : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया से बातचीत में नए सीड एक्ट 2026 की खूबियों और इसके किसानों पर होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों की सुरक्षा, बीज की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

Kisan ki khabren, Krishi se Judi Khabren, Seed Act 2026, Shivraj Singh Chouhan, Union Agriculture Minister,

सीड एक्ट 2026: हर किसान तक पहुंचेगी बीज की पूरी जानकारी, नकली बीज पर लगेगी सख्त लगाम (तस्वीर-PIB)

हर बीज की होगी पूरी पहचान, QR कोड से मिलेगी जानकारी

कृषि मंत्री ने बताया कि नए कानून के तहत हर बीज की ट्रेसिबिलिटी तय की जाएगी। अब हर बीज पैकेट पर QR कोड होगा, जिसे स्कैन करके किसान यह जान सकेगा कि बीज कहां बना, किस कंपनी का है और किस डीलर ने उसे बेचा। इससे नकली और घटिया बीज पर रोक लगेगी और अगर कोई गड़बड़ी होगी तो जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान तुरंत हो सकेगी।

End of Feed