PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्त जारी की जा चुकी है। पीएम किसान योजना के करोड़ों लाभार्थी अब बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6000 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं।
PM KISAN YOJANA
कब आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। पीएम किसान की किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी क जाती है। ऐसे में 19वीं किस्त फरवरी में जारी किए जाने की संभावना है। अगली किस्त की सटीक तारीख पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर तय समय पर अपडेट कर दी जाएगी।
किसे नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ
1. सभी संस्थागत भूमि धारक
2. किसान परिवार जो निम्नलिखित श्रेणियों में से एक या अधिक से संबंधित हैं:
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री और लोकसभा/राज्यसभा/राज्य विधानसभाओं/राज्य विधान परिषदों के पूर्व/वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों केंद्रीय या राज्य पीएसई और सरकार के अधीन संलग्न कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी और साथ ही स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (बहु-कार्य कर्मचारियों को छोड़कर) /चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारी)।
4. वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान किया था।
क्या बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि
इन दिनों पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने की भी चर्चा जोरों पर है। किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए।
