Palm Oil: पाम ऑयल का आयात जनवरी में 13 साल के निचले स्तर पर

Palm oil import: सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएश ने कहा कि जनवरी 2025 में भारत का पाम ऑयल आयात सालाना आधार पर 65 प्रतिशत घटकर 2,75,241 टन रह गया, जो 13 साल का सबसे निचला स्तर है।

Palm oil import: खाद्य तेल निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएश ने बुधवार को कहा कि जनवरी में भारत का पाम ऑयल आयात सालाना आधार पर 65 प्रतिशत घटकर 2,75,241 टन रह गया, जो 13 साल का सबसे निचला स्तर है। इसकी वजह यह है कि खरीदार सस्ते सोयाबीन तेल की ओर रुख कर रहे हैं। जनवरी में कुल वनस्पति तेल का आयात एक साल पहले की समान अवधि के 12 लाख टन से 13 प्रतिशत घटकर 10.49 लाख टन रह गया। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने एक बयान में कहा कि भारत में पाम ऑयल की बाजार हिस्सेदारी घट रही है और इसकी बिक्री में कमी आ रही है। इसका हिस्सा सोया ऑयल ने ले लिया है।

Palm Oil

घटा पाम ऑयल का आयात (तस्वीर-Canva)

मलेशिया से पाम ऑयल के आयात में गिरावट आई है क्योंकि निर्यात आपूर्ति में कमी के कारण उपभोक्ता कम कीमत वाले दक्षिण अमेरिकी सोयाबीन तेल का रुख कर रहे हैं। जनवरी में सोयाबीन तेल का आयात दोगुने से अधिक होकर 4,44,026 टन हो गया, जो एक साल पहले 1,88,859 टन था, जबकि सूरजमुखी तेल का आयात 31 प्रतिशत बढ़कर 2,88,284 टन हो गया।

End of Feed