Mission Shakti : मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीरा सिंह, अपने साथ 10 से अधिक लोगों को दे रही रोजगार

Mission Shakti Success Story : उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान से प्रेरित होकर जौनपुर के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह ने मत्स्य पालन में सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने परिवार की स्थिति सुधारी और गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गईं। यह महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का मिसाल है, जो समाज और अर्थव्यवस्था की धुरी बन रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण
  • मिशन शक्ति से मिली प्रेरणा, तालाब से बदली जिंदगी
  • योगी सरकार से मिली सब्सिडी और प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही मीरा सिंह

Mission Shakti Success Story : उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब समाज और अर्थव्यवस्था की धुरी बन रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का जो मजबूत आधार दिया है, उसी का परिणाम है जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के सुइथाकला विकास खंड के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह की प्रेरणादायक सफलता।

Women empowerment, Mission Shakti, Success Story, fish farming, Meera Singh

मत्स्य पालन से बदल रही है किस्मत

सीमित संसाधनों से बड़ी सफलता की ओर

मीरा सिंह, जो कभी सीमित संसाधनों में जीवन यापन करती थीं, आज मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रही हैं। 2020-21 में एक एकड़ जमीन से शुरू हुए उनके मत्स्य पालन ने अब 25 एकड़ तक विस्तार कर लिया है। इस सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बदली है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

End of Feed