Meat Production 2023-24: भारत का मांस उत्पादन 5% बढ़कर पहुंचा 1.02 करोड़ टन, जानें किस राज्य का कितना योगदान

Meat Prodution 2023-24: बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का मांस उत्पादन लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गया। कुल मांस उत्पादन में प्रमुख योगदान 12.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पश्चिम बंगाल का है।

Meat Production 2023-24: बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का मांस उत्पादन लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में कुल मांस उत्पादन 2023-24 के दौरान 1.02 करोड़ टन होने का अनुमान है। इसमें 2014-15 के 66.9 लाख टन के अनुमान की तुलना में पिछले 10 साल में औसतन 4.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, 2022-23 की तुलना में 2023-24 में उत्पादन में 4.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुल मांस उत्पादन में प्रमुख योगदान 12.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पश्चिम बंगाल का है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (12.29 प्रतिशत), महाराष्ट्र (11.28 प्रतिशत), तेलंगाना (10.85 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (10.41 प्रतिशत) का स्थान है। वार्षिक वृद्धि दर के संदर्भ में उच्चतम वार्षिक वृद्धि दर (एजीआर) असम (17.93 प्रतिशत) में दर्ज की गई है। इसके बाद उत्तराखंड (15.63 प्रतिशत) और छत्तीसगढ़ (11.70 प्रतिशत) का स्थान है।

Meat Production

Meat Production

अंडा उत्पादन में आंध्र प्रदेश सबसे आगे

आंकड़ों के अनुसार, देश का कुल अंडा उत्पादन 2023-24 के दौरान 142.77 अरब होने का अनुमान है और 2014-15 के दौरान 78.48 अरब के अनुमान की तुलना में पिछले 10 साल में इसमें औसतन 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2023-24 के दौरान उत्पादन में 3.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुल अंडा उत्पादन में प्रमुख योगदान आंध्र प्रदेश का है, जिसकी कुल अंडा उत्पादन में हिस्सेदारी 17.85 प्रतिशत है। इसके बाद तमिलनाडु (15.64 प्रतिशत), तेलंगाना (12.88 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (11.37 प्रतिशत) और कर्नाटक (6.63 प्रतिशत) का स्थान है।

End of Feed