किसानों की आय में होगा कई गुना इजाफा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया फॉर्मूला

Kisan Ki Khabren: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर प्रदेश में अंतःफसली खेती को मिशन के रूप में लागू किया जाए, तो किसानों की आय कई गुना बढ़ सकती है। उन्होंने गन्ने के साथ तिलहन और दलहन फसलों की अंतःफसली खेती पर जोर दिया। इससे लागत कम और लाभ अधिक होगा, साथ ही खेती सुरक्षित और टिकाऊ बनेगी।

Kisan Ki Khabren: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर प्रदेश में अंतःफसली खेती को मिशन के रूप में लागू किया जाए, तो इससे किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने खासतौर पर गन्ने के साथ तिलहन और दलहन फसलों की अंतःफसली खेती पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह तरीका किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने के साथ-साथ खेती को सुरक्षित और टिकाऊ बनाएगा।

Kisan ki khabren, Krishi se judi khabren, Sugarcane intercropping, Yogi Adityanath

अंतःफसली खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल (तस्वीर-X/istock)

कृषि क्षेत्र में नई छलांग का रास्ता

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सबसे प्रभावी तरीका है गन्ने के साथ सरसों, मसूर, उड़द और मूंग जैसी फसलों की अंतःफसली खेती को बड़े पैमाने पर अपनाना। उन्होंने कहा कि यह मॉडल किसानों को अतिरिक्त उत्पादन और पूरे साल स्थिर आमदनी देने में मदद करता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

End of Feed