Dhan ki Kharid Date: पूर्वी उत्तर प्रदेश में MSP पर धान की सरकारी खरीद की तारीख का ऐलान, बनाए गए 3790 सेंटर

Dhan ki Kharid Date: उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ सत्र 2025-26 के लिए धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभागों में इस तारीख से सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

Dhan ki Kharid Date: उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ सत्र 2025-26 के लिए धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी संभागों में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। सरकार ने इस बार किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई है और भुगतान की प्रक्रिया को भी तेज किया है।

Kisan ki Khabar, Dhan ki Kharid, paddy procurement, MSP

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद (तस्वीर-istock)

किन-किन संभागों में होगी धान की खरीद

1 नवंबर से चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभागों में धान की खरीद शुरू होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिले में भी 1 नवंबर से खरीद शुरू की जाएगी।

End of Feed