अंडा उत्पादन में भारत बना दुनिया का दूसरा सिरमौर, देश में यहां लगेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पोल्ट्री मेला

17th Poultry India Expo: पोल्ट्री इंडिया एक्सपो' का 17वां संस्करण 25-28 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। पोल्ट्री क्षेत्र का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आयोजन माने जाने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग 50 देशों के 500 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है।

17th Poultry India Expo: भारत वर्ष 2023-24 में 142.77 अरब अंडों के उत्पादन के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक है। यह वैश्विक स्तर पर ब्रॉयलर मांस के शीर्ष चार उत्पादकों में भी शामिल है। देश में चिकन मांस का उत्पादन सालाना 8-10 प्रतिशत और अंडों का उत्पादन छह-आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। भारतीय पोल्ट्री उपकरण विनिर्माता संघ (आईपीईएमए) ने बताया कि 'पोल्ट्री इंडिया एक्सपो' का 17वां संस्करण 25-28 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। पोल्ट्री क्षेत्र का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आयोजन माने जाने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग 50 देशों के 500 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है। यह एक्सपो किसानों, प्रजनकों, चारा निर्माताओं, इंटीग्रेटर्स, पशु चिकित्सकों, उद्यमियों, छात्रों और नीति निर्माताओं को नेटवर्क बनाने और सीखने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उद्योग निकाय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को निर्बाध भागीदारी के लिए वीज़ा और यात्रा सहायता प्रदान की जाएगी।

Poultry India Expo

पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2025: हैदराबाद बनेगा ग्लोबल इनोवेशन का हब (तस्वीर-istock)

इस प्रदर्शनी में प्रजनन, हैचरी स्वचालन, चारा मिलिंग, आवास, पशु चिकित्सा उत्पाद और अंडा-कृषि समाधानों में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वैश्विक ब्रांडों, नवोन्मेषकों और स्टार्टअप की भागीदारी के साथ कच्चे माल की अस्थिरता, टिकाऊपन और रोग प्रबंधन जैसी चुनौतियों के समाधानों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस आयोजन के दौरान एक तकनीकी संगोष्ठी में उभरती बीमारियों, टिकाऊ चारा, खाद प्रबंधन, स्वचालन और पोल्ट्री करियर विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

End of Feed