Isha Ambani: महिला किसानों की तरक्की कैसे होगी? ईशा अंबानी ने कही ये बात

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी पीरामल (Isha Ambani Piramal) ने कृषि टैक्नोलॉजी में लैंगिक समावेशन को पारंपरिक रूप से सामाजिक नजर से देखा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर ने यह बात स्वीकार की है कि महिला किसानों को प्राथमिकता देना आर्थिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से फायदेमंद होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य ईशा अंबानी पीरामल (Isha Ambani Piramal) ने कृषि मूल्य सीरीज में लैंगिक-समावेशी नजरिया अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण से महिलाओं की अगुवाई वाले कृषि टैक्नोलॉजी समाधानों को अपनाने का अनुकूल माहौल तैयार है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पुत्री ईशा ने गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा है कि कृषि टैक्नोलॉजी में लैंगिक समावेशन को पारंपरिक रूप से सामाजिक नजर से देखा जाता रहा है।

Ambani Piramal, agricultural technology for women farmers,

ईशा अंबानी ने कहा कि भारत में महिला किसानों के लिए अनुकूल माहौल

उन्होंने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की ‘महिला किसानों के लिए कृषि टैक्नोलॉजी: समावेशी विकास के लिए एक व्यावसायिक मामला’ शीर्षक वाली अंतर्दृष्टि रिपोर्ट की प्रस्तावना में लिखा कि शुक्र है कि हाल के वर्षों में प्राइवेट सेक्टर ने यह बात स्वीकार की है कि महिला किसानों को प्राथमिकता देना आर्थिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि लैंगिक-समावेशी समाधान से कृषि मूल्य सीरीज को कई महत्वपूर्ण तरह के फायदे हो सकते हैं, जिससे उत्पादकता तथा खाद्य सुरक्षा बढ़ेगी।

End of Feed