UP AGREES: 'यूपी एग्रीज' कैसे उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए साबित होगा मील का पत्थर? सीएम योगी ने कही ये बात

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP AGREES) किसानों और कृषि सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह में कही।

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP AGREES) किसानों और कृषि सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह में यूपी एग्रीज परियोजना की शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश गेहूं, आलू, आम, अमरूद, मटर, मशरूम, तरबूज और शहद आदि के उत्पादन में देश में शीर्ष पर है।

UP AGREES, Farmers, Agriculture Sector, Yogi Adityanath

UP AGREES से होगी किसानों की तरक्की (तस्वीर-Canva)

योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि देश के सब्जी उत्पादन (Vegetable Production) में 15 प्रतिशत और फल उत्पादन में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की करीब 17 प्रतिशत जनसंख्या रहती है, वहीं खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 23 प्रतिशत से अधिक है।

End of Feed