अल नीनो अलर्ट: 12 राज्यों के 326 जिलों पर खतरा, किसानों के लिए सरकार ने उठाया ये कदम

El Nino Alert: अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 12 राज्यों के 326 जिलों को संवेदनशील माना है। किसानों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक फसल योजना, जल संरक्षण और उर्वरक आपूर्ति पर जोर दिया गया है।

El Nino Alert : केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026 के दौरान अल नीनो के प्रभाव (Indian monsoon) को लेकर चिंता जताई है। कृषि मंत्रालय का कहना है कि देश के 12 राज्यों के 326 जिलों में अल नीनो का गंभीर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए राज्यों और जिला प्रशासन को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मौसम की स्थिति, फसलों की बुवाई, उर्वरकों की उपलब्धता और किसानों के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर चर्चा की गई।

El Nino, Indian monsoon, Kharif season 2026, agriculture ministry, Shivraj Singh Chouhan, rainfall deficit, climate change

खरीफ सीजन पर मौसम की चुनौती

इन 12 राज्यों में सबसे ज्यादा असर की आशंका

कृषि मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं, जहां अल नीनो का प्रभाव सबसे अधिक पड़ सकता है। सरकार ने इन राज्यों के संवेदनशील जिलों की पहचान कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक कुल 326 जिलों को जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। इन जिलों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक कृषि योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

End of Feed