Chaudhary Charan Singh Award: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की याद में दिए जाएंगे पुरस्कार, इन तीन श्रेणियों में मिलेगा इनाम

Chaudhary Charan Singh Award: कृषकों के लिए काम करने वाला संस्थान किसान ट्रस्ट देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मृति में पुरस्कार देगा। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों - कृषि रत्न, सेवा रत्न और कलम रत्न में दिये जाएंगे।

Chaudhary Charan Singh Award 2024: कृषकों के लिए काम करने वाला संस्थान किसान ट्रस्ट देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मृति में पुरस्कार देगा। किसान ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में यह पुरस्कार शुरू किया जा रहा है। पुरस्कार तीन श्रेणियों - कृषि रत्न, सेवा रत्न और कलम रत्न में दिये जाएंगे।’’

Chaudhary Charan Singh Award

Chaudhary Charan Singh Award

बयान के अनुसार कृषि के क्षेत्र में दो पुरस्कार दिये जायेंगे। इसमें से एक पुरस्कार खेती-किसानी में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को और दूसरा किसी कृषि वैज्ञानिक या संस्था को दिया जायेगा। दूसरी श्रेणी में पुरस्कार सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति विशेष या संगठन को दिया जायेगा। तीसरी श्रेणी में यह पुरस्कार पत्रकारिता और जनहित में अपनी लेखनी, फोटोग्राफी या ‘वीडियो डॉक्यूमेंट्री’ के माध्यम से आवाज उठाने वाले व्यक्ति विशेष को दिया जायेगा।

End of Feed