बजट में नारियल प्रमोशन स्कीम का ऐलान, सबसे अधिक कहां होता उत्पादन, टॉप 10 राज्यों में नंबर 1 कौन

India Coconut Production: भारत विश्व के प्रमुख नारियल उत्पादक देशों में है। नारियल का उपयोग खाद्य तेल, पूजा-पाठ और पारंपरिक व्यंजनों में होता है तथा इससे लाखों किसानों की आजीविका जुड़ी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारियल उत्पादन बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने के लिए Coconut Promotion Scheme की घोषणा की। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के अनुसार 2023-24 में भारत का कुल नारियल उत्पादन 1.45 करोड़ मीट्रिक टन रहा, जिसमें दक्षिण भारत के राज्यों की प्रमुख भूमिका रही। आइए जानते हैं सबसे अधिक नारियल का उत्पादन कहां होता है। टॉप 10 राज्यों के बारे में जानिए।

India Coconut Production: भारत दुनिया के प्रमुख नारियल उत्पादक देशों में शामिल है। नारियल न केवल खाद्य तेल, पूजा-पाठ और पारंपरिक व्यंजनों में उपयोग होता है, बल्कि इससे जुड़े लाखों किसानों की आजीविका भी इससे चलती है। बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारियल उत्पादन बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने के लिए Coconut Promotion Scheme की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारत में नारियल की खेती को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है। फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि इस स्कीम में प्रमुख नारियल उगाने वाले राज्यों पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें अप्रभावी पेड़ों की जगह उच्च उत्पादकता वाले नए पौधे लगाना और अन्य तकनीकी हस्तक्षेप शामिल होंगे। उनका कहना था कि प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए हम नई तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का उपयोग करेंगे ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और उत्पादन में सुधार हो। आइए जानते हैं देश में सबसे अधिक नारियल का उत्पादन कहां होता है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) के अनुसार वर्ष 2023-24 में भारत का कुल नारियल उत्पादन 1 करोड़ 45 लाख 42 हजार मीट्रिक टन (14,542.47 हजार मीट्रिक टन) रहा है। इस उत्पादन में कुछ राज्यों की भूमिका बेहद अहम रही है, जिनमें दक्षिण भारत के राज्य सबसे आगे हैं।

Coconut Promotion Scheme, Coconut Production, India Agriculture, National Horticulture Board

भारत में नारियल उत्पादन के टॉप 10 राज्य (तस्वीर-istock)

कर्नाटक सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक देश का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य बनकर उभरा है। राज्य में कुल 4,232.61 हजार मीट्रिक टन नारियल का उत्पादन हुआ, जो देश के कुल उत्पादन का 28.78 प्रतिशत है। कर्नाटक में अनुकूल जलवायु, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और उन्नत कृषि तकनीकों ने नारियल उत्पादन को मजबूती दी है। यहां के किसान नारियल के साथ-साथ इससे बनने वाले उत्पादों पर भी ध्यान दे रहे हैं।

End of Feed