बीएल एग्रो ने बरेली में 1,000 करोड़ रुपये की डेयरी पशु प्रजनन परियोजना शुरू की

बीएल एग्रो ने बरेली में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पशु प्रजनन और डेयरी केंद्र शुरू किया। जानें इस परियोजना के फायदे!

बीएल एग्रो ने बरेली में अत्याधुनिक पशु प्रजनन और डेयरी केंद्र की शुरुआत की। इस परियोजना से स्थानीय किसानों और डेयरी उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद (FMCG) बनाने वाली अग्रणी कंपनी बीएल एग्रो ने शनिवार को 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बरेली में एक अत्याधुनिक पशु प्रजनन एवं डेयरी केंद्र की शुरुआत की।

bl-agro-dairy-project-bareilly

Representational Image

इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा किया गया। बीएल एग्रो की अनुषंगी कंपनी बीएल कामधेनु के तहत यह परियोजना संचालित होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य उन्नत गाय प्रजनन और डेयरी प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है।

End of Feed