अब नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों की खैर नहीं, कृषि मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Action Against Sale of Fake Seeds: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ‘किसान अक्सर खराब गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद मिलने की शिकायत करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप काफी नुकसान होता है।

Action Against Sale of Fake Seeds: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक सरकारी बयान के मुताबिक, चौहान ने कहा, ‘‘देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता वाले खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।’’ चौहान ने अपने मंत्रालय की विभागवार समीक्षा के दौरान अधिकारियों को किसानों के व्यापक कल्याण के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि ‘‘किसान अक्सर खराब गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद मिलने की शिकायत करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप काफी नुकसान होता है।’’

Agriculture News

Agriculture News

किसानों की चिंताओं को दूर करना जरूरी

बयान के मुताबिक, चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में किसानों की इन चिंताओं को दूर करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को नकली या घटिया कीटनाशकों, खाद और बीजों के वितरण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई प्रभावी नहीं है और उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में राज्य सरकारों से बात करेंगे ताकि राज्य स्तर पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

End of Feed