New York City Mayor: जोहरान ममदानी चुने गए न्यूयॉर्क शहर के मेयर...ट्रंप करते रहे विरोध, नहीं मानी जनता

डिसीजन डेस्क मुख्यालय से पता चलता है कि ममदानी को 50.2 प्रतिशत वोट मिले यानी 782,403 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुओमो को 41.5 प्रतिशत वोट मिले यानी 646,951 वोट। ममदानी मेयर एरिक एडम्स की जगह लेंगे। ये भी कुओमो के पक्ष में थे और उन्हें वोट दिया था। ट्रंप भी कुओमो के साथ ही थे।

Zohran Mamdani elected: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराया है। ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मिलेनियल और मुस्लिम मेयर बनने के लिए तैयार हैं।

mamdani

जोहरान ममदानी चुने गए न्यूयॉर्क शहर के मेयर (AP)

डिसीजन डेस्क मुख्यालय के अनुसार, ममदानी को 50.2 प्रतिशत वोट मिले यानी 782,403 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुओमो को 41.5 प्रतिशत वोट मिले यानी 646,951 वोट। ममदानी मेयर एरिक एडम्स की जगह लेंगे। ये भी कुओमो के पक्ष में थे और उन्हें वोट दिया था। एसोसिएटेड प्रेस ने 9:34 बजे EST पर ममदानी को विजेता घोषित किया।

End of Feed