कब बुझेगी जंग की आग: अगले हफ्ते अबुधाबी में होगी रूस-यूक्रेन शांति वार्ता; जेलेंस्की बोले- हम ऐसे परिणाम...

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि रूस,यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक की तारीखें तय हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी वार्ता टीम से रिपोर्ट मिली है। अबू धाबी में 4 और 5 फरवरी को अगली बैठक होगी।

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चली आ रही जंग को रोकने के लिए लगातार शांति वार्ता हो रही हैं हालांकि इसके नतीजे फिलहाल निकलते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच, शांति वार्ता को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता का अगला दौर अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह वार्ता बुधवार और गुरुवार यानी 4 और 5 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगी। इस वार्ता का उद्देश्य रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए व्यापक सैन्य आक्रमण को समाप्त करने की दिशा में ठोस प्रगति करना है।

क्या हो सकेगा रूस-यूक्रेन युद्धविराम?

क्या हो सकेगा रूस-यूक्रेन युद्धविराम?

जेलेंस्की ने और क्या कहा?

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि रूस,यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक की तारीखें तय हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी वार्ता टीम से रिपोर्ट मिली है। अबू धाबी में 4 और 5 फरवरी को अगली बैठक होगी। यूक्रेन सार्थक बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है और हम ऐसे नतीजे में रुचि रखते हैं,जो हमें युद्ध के वास्तविक और सम्मानजनक अंत के करीब ले जाए। हालांकि, इस घोषणा के बाद अमेरिका या रूस की ओर से कोई तात्कालिक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इससे पहले शनिवार को रूस के शीर्ष वार्ताकार किरिल दिमित्रिएव ने कहा था कि उन्होंने अमेरिका के शांति प्रयासों से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्लोरिडा में रचनात्मक बैठक की है।

End of Feed