ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद लंदन समिट में जेलेंस्की ने यूरोप की खूब की तारीफ, यूक्रेन को 5000 एयर डिफेंस मिसाइलें देगा ब्रिटेन

London Summit: वाशिंगटन के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ गरमागर्म बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोप की तारीफ की है। रविवार को लंदन में हुई बैठक में जेलेंस्की ने यूक्रेन को समर्थन एवं मदद देने के लिए यूरोप के नेताओं की प्रशंसा की।

London Summit: वाशिंगटन के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ गरमागर्म बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोप की तारीफ की है। रविवार को लंदन में हुई बैठक में जेलेंस्की ने यूक्रेन को समर्थन एवं मदद देने के लिए यूरोप के नेताओं की प्रशंसा की। लंदन में यह समिट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने बुलाई थी। इस समिट में यूक्रेन के भविष्य और उसके साथ यूरोप के संबंध पर चर्चा हुई। समिट में यूरोप के कई नेता भी शामिल हुए।

London Summit

लंदन समिट में यूक्रेन के भविष्य पर हुई चर्चा।

5000 से अधिक एयर डिफेंस मिसाइल देगा ब्रिटेन

इस बैठक में ब्रिटेन ने कहा कि वह रूसी हमलों से यूक्रेन के नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से बचाने के लिए 5000 से अधिक एयर डिफेंस मिसाइल देगा। ब्रिटेन ने कहा कि यह डील यूक्रेन को मदद देने की उसकी भावना को दर्शाती है और इससे यूके में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

End of Feed