दुनिया

यहूदिया और सामरिया में इज़रायली सेना कर रही आतंकवादियों का सफाया, अब तक 25 ढेर; 350 से अधिक गिरफ्तार

Israel: यहूदिया और सामरिया में पिछले महीने से अभी तक इजरायली सेना लगभग 25 आतंकवादियों को मार गिराया और 350 वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सेना ने 19 जनवरी को जेनिन शरणार्थी शिविर में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

Image

यहूदिया और सामरिया में इज़रायली सेना ने किया 25 आतंकियों को ढेर

Photo : ANI

Israel: इज़रायली सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया में अपने अभियान तेज कर दिए हैं। पिछले महीने (फरवरी) से अभी तक इजरायली सेना लगभग 25 आतंकवादियों को मार गिराया और 350 वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सैनिकों ने लगभग 120 हथियार भी जब्त किए और सैकड़ों विस्फोटक नष्ट किए। ऑपरेशन उत्तरी सामरिया और फिलिस्तीनी आतंकवादी नेटवर्क को बाधित करने के लिए अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित थे।

इजरायल चला रहा है आतंकवाद विरोधी अभियान

सेना ने 19 जनवरी को जेनिन शरणार्थी शिविर में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। तब से यह फ़िलिस्तीनी शहर तुलकरम और सामरिया के एक क्षेत्र तक फैल गया है जिसे पांच गांव के रूप में जाना जाता है। जनवरी में जेनिन शरणार्थी शिविर में फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण की असफल कार्रवाई के बाद ये छापे मारे गए हैं। 19 जनवरी से, इज़रायली सेना ने 200 से ज़्यादा संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है, 71 अन्य लोगों को मार गिराया है जिन्हें सुरक्षा के लिए ख़तरा माना गया था, और 300 से ज़्यादा हथियार और विस्फोटक ज़ब्त किए हैं। हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद से , इज़रायली सेना ने यहूदिया और सामरिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों में 6,000 वांछित फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत हमास से जुड़े थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article