जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की भी होंगे शामिल, रूस पर हो सकता है प्रतिबंधों का ऐलान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 19, 2023, 04:40 PM IST

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बताया कि उन्होंने मार्च में कीव की अपनी यात्रा के दौरान जेलेंस्की को जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था

Zelenskky in G7 Summit: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेस्की ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा आएंगे, जहां विश्व के सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों के नेता यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस को दंडित करने के नए तरीकों पर शुक्रवार को चर्चा करेंगे। जेलेंस्की अपने युद्धग्रस्त देश से पहली बार इतनी दूर यात्रा करेंगे, जहां विश्व के नेता रूस पर नए प्रतिबंधों का खुलासा करेंगे। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी दानिलोव ने राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर पुष्टि की कि जेलेंस्की शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Zelenskky in G7

जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की होंगे शामिल

जापान का परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर

दानिलोव ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हमारे राष्ट्रपति हर उस जगह जाएंगे जहां यूक्रेन को उनकी जरूरत है, ताकि हमारे देश में स्थिरता के मुद्दे को सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि वहां कई बहुत महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की जाएगी, इसलिए हमारे हितों की रक्षा करने के लिए व्यक्तिगत मौजूदगी अहम है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कारण यूक्रेन पर मंडरा रहे परमाणु हमले के खतरे, उत्तर कोरिया द्वारा जारी मिसाइल परीक्षणों और चीन के तेजी से बढ़ते परमाणु जखीरे के मद्देनजर जापान ने परमाणु निरस्त्रीकरण को शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख हिस्सा बनाने पर जोर दिया है।

End of Feed