'अपने हवाई क्षेत्र में NATO गिरा सकता है रूसी फाइटर जेट्स', UN में जेलेंस्की से मुलाकात में बोले ट्रंप

ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी NATO के हवाई क्षेत्र में यदि रूस के फाइटर जेट्स आते हैं, तो वे उन्हें मारकर गिरा सकते हैं। ट्रंप से यह पूछा गया था कि नाटो के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर क्या रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराना चाहिए? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि 'हां, वह भी ऐसा सोचते हैं।'

Trump-Zelenskyy Meeting: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र चल रहा है। मंगलवार को इस सत्र के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूकेन के अपने समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी NATO के हवाई क्षेत्र में यदि रूस के फाइटर जेट्स आते हैं, तो वे उन्हें मारकर गिरा सकते हैं। ट्रंप से यह पूछा गया था कि नाटो के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर क्या रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराना चाहिए? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि 'हां, वह भी ऐसा सोचते हैं।'

zelensky

यूएन में जेलेंस्की से मिलते डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-ANI

'पुतिन पर कितना भरोसा है, 1 महीने में बताऊंगा'

ट्रंप से यह भी पूछा गया कि क्या वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अभी भी भरोसा करते हैं, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'वह इस बारे में एक महीने में बता देंगे।' ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी मुलाकात सकारात्मक रही। उन्होंने कहा, 'बैठक अच्छी रही।' इससे पहले जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका और यूरोप से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

End of Feed