रूस यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध, ले रहा है थर्ड वर्ल्ड वॉर का शक्ल, पुतिन ने खाई कसम यूक्रेन होगा 'भस्म'!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:42 PM IST

यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर पुतिन ने बाइडेन के साथ-साथ नाटो देशों को खुला चैलेंज दे दिया है। एक ओर दुनिया के सात शक्तिशाली देश मिलकर पुतिन के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए युद्ध की रणनीति तैयार कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने भी यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया।

24 फरवरी से रूस यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध, अब थर्ड वर्ल्ड वॉर का शक्ल अख्तियार करने जा रहा है। एक ओर रूस के खिलाफ अमेरिका की गोलबंदी है। जिसमें यूरोपिए देश भी शामिल हैं, तो दूसरी ओर यूक्रेन को लेकर पुतिन की जिद है। ग्रुप-7 देशों ने अबकी बार पुतिन को दो टूक कह दिया है कि अगर न्यूक्लियर-कैमिकल और बायोलॉजिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। लेकिन पुतिन ने इस धमकी का जवाब एक्शन से दिया है और वो भी यूक्रेन पर बम बरसाकर। ये सायरन है वर्ल्ड वॉर 3 के नए चैप्टर के शुरुआत की।

यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर पुतिन ने बाइडेन के साथ-साथ नाटो देशों को खुला चैलेंज दे दिया है। एक ओर दुनिया के सात शक्तिशाली देश मिलकर पुतिन के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए युद्ध की रणनीति तैयार कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने भी यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया। ग्रुप 7 देशों ने यूक्रेन पर रूस के अटैक को लेकर पुतिन को धमकाने वाला मैसेज भेजा। कहा अगर युद्ध में केमिकल, बायोलॉजिकल और न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल किया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन पुतिन तो पुतिन है। यूक्रेन को लेकर रूस की जनता से एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो वो खुद की भी नहीं सुनते।

End of Feed