'लॉ ऑफ द जंगल की तरफ मत लौटिए', ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात से पहले चीनी PM ने US राष्ट्रपति को दी नसीहत

चीन के प्रधानमंत्री कियांग का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने चीन पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के अपने फैसले को टाल दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अभी चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का उनका कोई इरादा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सियोल में चीन के साथ ट्रेड डील होने की उम्मीद जताई है।

Chinese Premier Li Qiang : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मुलाकात होनी है लेकिन इस बैठक से पहले चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने टैरिफ को लेकर अमेरिका को नसीहद दे डाली है। कियांग ने 'एकपक्षवाद' की आलोचना करते हुए अमेरिका पर परोक्ष रूप से निशाा साधा। उन्होंने कहा कि जहां तक कारोबार की बात है तो दुनिया को 'लॉ ऑफ द जंगल' की तरफ नहीं लौटना चाहिए।

china

सियोल में 30 अक्टूबर को मिलेंगे जिनपिंग और ट्रंप। तस्वीर-AP

'बहु-ध्रुवीय व्यवस्था को पलटा नहीं जा सकता'

कियांग ने यह बात कुआलालंपुर में एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान चीन सहित अन्य देशों पर लगे अमेरिकी टैरिफ के संदर्भ में कही। चीन के पीएम ने कहा कि 'यह दौर आर्थिक उदारीकरण, भूमंडलीकरण और बहु-ध्रुवीय व्यवस्था का है और इसे पलटा नहीं जा सकता। दुनिया को लॉ ऑफ द जंगल की तरफ नहीं लौटना चाहिए जहां ताकतवर कमजोर को दबाता है।'

End of Feed