क्या चाहता है Taliban? Afghanistan में लड़कियों के पढ़ने पर बैन! यूनिवर्सिटी में एंट्री पर लगा दी रोक

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 21, 2022, 08:14 AM IST

उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है।

तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर बैन लगा दिया है। मुल्क में प्राइवेट और पब्लिक (सार्वजनिक) विश्वविद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अगली सूचना आने तक यह प्रतिबंध अमल में रहेगा। यह जानकारी मंगलवार (20 दिसंबर, 2022) को यह जानकारी समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (एपी) को तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता की ओर से दी गई।

afghanistan

अफगानिस्तान के काबुल में काबुल यूनिवर्सिटी के बाहर लाइन लगाए खड़े अफगानी छात्र। (फाइलः एपी)

दरअसल, तालिबान सरकार की एक बैठक के बाद इस फैसले का ऐलान किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी की ओर से शेयर किए लेटर में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है। हाशमी ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया और एपी को एक संदेश में इसकी सामग्री की पुष्टि की।

End of Feed