तेल कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों का असर रूसी अर्थव्यवस्था पर कितना है, 6 महीने बाद देखेंगे, ट्रंप का पुतिन को जवाब

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में चीन पर आरोप लगाया कि वह वेनेजुएला को फेंटेनाइल के पारगमन बिंदु के रूप में उपयोग कर रहा है और इस तरह अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। ट्रम्प ने कहा कि वह इस मामले को सीधे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पूछेंगे।

Donald Trump: रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट एवं लुकोइल पर लगे प्रतिबंध की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आलोचना किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को (स्थायी समयानुसार) जवाब दिया। व्हाइट ह हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि वह इस तरह से सोचते हैं। मैं इस बारे में आप से छह महीने बाद बात करूंगा। चलिए देखते हैं कि इसका क्या असर होता है।' दरअसल, पुति ने रूसी तेल कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों को 'अव्यावहारिक कदम' बताया है और कहा है कि इससे उनके देश की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

putin

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को जवाब दिया। तस्वीर-AP

एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान जिनपिंग से मुलाकात करेंगे

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में चीन पर आरोप लगाया कि वह वेनेजुएला को फेंटेनाइल के पारगमन बिंदु के रूप में उपयोग कर रहा है और इस तरह अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। ट्रम्प ने कहा कि वह इस मामले को सीधे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पूछेंगे जब वे 30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात करेंगे।

End of Feed