जापान में 4 दिन से भभक रही आग हुई विकराल;रिहायशी इलाके तक पहुंची, 3000 लोगों को किया गया विस्थापित

उत्तरी जापान में भीषण आपातकाल की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है क्योंकि अनियंत्रित जंगल की आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ती जा रही है।

जापान के उत्तरी हिस्से में भीषण जंगल की आग ने हालात गंभीर कर दिए हैं। यहां के इवाते प्रांत में चार दिनों पहले आग लगी थी, जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग बुझाने के लिए 1000 से ज्यादा फायरफाइटर्स लगातार जूझ रहे हैं। वहीं, करीब 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

wildfire

जापान में जंगल की आग हुई विकराल।

रिहायशी इलाकों तक पहुंची आग

अधिकारियों ने बताया कि आग की दो अलग-अलग घटनाएं पहाड़ी इलाकों में शुरू हुईं,जो अब रिहायशी क्षेत्रों के करीब पहुंच चुकी हैं। अब तक करीब 730 हेक्टेयर इलाका पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। उन्होंने कहा कि आग की गंभीरता को देखते हुए 1,541 घरों और 3,233 लोगों को निकासी आदेश दिया गया है।

End of Feed