'आप इतने नकारात्मक क्यों हैं...', Gaza समझौते पर Hamas की प्रतिक्रिया पर नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप हमेशा इतने नकारात्मक क्यों रहते हैं। यह एक जीत है, इसे स्वीकार करें।'

इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने हमास द्वारा उनकी 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना पर आंशिक रूप से सहमति जताने को एक सकारात्मक संकेत माना, लेकिन नेतन्याहू के विचार इससे अलग थे।इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा अमेरिका की 20-सूत्रीय गाजा योजना पर हमास की प्रतिक्रिया को महत्वहीन बताए जाने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे पूछा कि वह हमेशा इतने नकारात्मक क्यों रहते हैं।

trump

इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो: canva)

हमास द्वारा गाजा शांति योजना पर आंशिक रूप से सहमति जताए जाने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया था और इज़राइली प्रधानमंत्री से कहा था कि यह एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन नेतन्याहू ने इसे महत्वहीन बताकर खारिज कर दिया।

End of Feed