NASA की सबसे अनुभवी एस्ट्रोनॉट्स में सुनीता विलियम्स क्यों शामिल? उन्होंने स्पेस में बिताए थे इतने दिन

Sunita Williams NASA astronaut: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री विलियम्स को 1998 में नासा ने चुना था और उन्होंने अपनी तीन उड़ानों में अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं। यह नासा के किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताए गए कुल समय की सूची में दूसरे स्थान पर है। वह किसी अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी सिंगल स्पेसफ्लाइट की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं और नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ बराबरी पर हैं। दोनों ने नासा के बोइंग स्टारलाइनर और स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के दौरान 286 दिन पूरे किए।

Sunita Williams: NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स...इनको आप ऐसे समझें कि इनका पिछला जो सिर्फ 10 दिनों का स्पेस मिशन था, वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर साढ़े नौ महीने तक चला। वह तमाम कारणों से समय पर वापसी सुनिश्चित नहीं कर पाईं थीं और पूरी दुनिया को उनका इंतजार था, जहां फिर वह धरती पर लौटीं। लेकिन अब उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है कि वह 27 साल काम करने के बाद रिटायर हो गई हैं। NASA ने मंगलवार को इसकी घोषणा की और यह रिटायरमेंट पिछले क्रिसमस के ठीक बाद, 27 दिसंबर, 2025 से था।

sunita

NASA की सबसे अनुभवी एस्ट्रोनॉट्स में सुनीता विलियम्स क्यों शामिल?

NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजकमैन ने कहा, 'सुनीता विलियम्स इंसानी स्पेसफ्लाइट में एक पायनियर रही हैं। उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपनी लीडरशिप से एक्सप्लोरेशन के भविष्य को आकार दिया और लो अर्थ ऑर्बिट में कमर्शियल मिशन के लिए रास्ता बनाया।' 'साइंस और टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में उनके काम ने चांद पर आर्टेमिस मिशन और मंगल की ओर बढ़ने की नींव रखी है और उनकी असाधारण उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और जो संभव है उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। आपकी अच्छी तरह से हकदार रिटायरमेंट पर बधाई और NASA और हमारे देश के लिए आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।'

End of Feed