कौन थे चार्ली किर्क? करीबी की हत्या से भड़के ट्रंप, रेडिकल लेफ्ट पर उठाई उंगली

किर्क की विचारधारा ट्रंप के कट्टर दक्षिणपंथी रिपब्लिकन आंदोलन से काफी मिलती-जुलती थी। उन्होंने 2020 में राष्ट्रपति के चुनावी धोखाधड़ी के निराधार दावों का मुखर समर्थन किया और अपने मंच का इस्तेमाल प्रवासियों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आलोचना करने के लिए किया था।

Who Was Charlie Kirk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और प्रमुख रूढ़िवादी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। 31 वर्षीय किर्क कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई जिससे यहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। किर्क की हत्या पर ट्रंप ने गहरा दुख और क्रोध जताया है। ट्रंप ने दोषियों को हर हाल में सजा दिलाने की बात कही है।

Charlie Kirk

चार्की किर्क की मौत से ट्रंप स्तब्ध (AP)

ट्रंप का रेडिकल लेफ्ट पर निशाना

ट्रुथ सोशल पर साझा किए गए एक वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा कि वह चार्ली किर्क की जघन्य हत्या से दुख और क्रोध से भरे हुए हैं। उन्होंने किर्क की हत्या के लिए कट्टरपंथी वामपंथियों को भी दोषी ठहराया और उन पर किर्क जैसे लोगों की तुलना नाजियों और दुनिया के सबसे बुरे सामूहिक हत्यारों और अपराधियों से करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा, जो भी उन्हें जानते और प्यार करते थे, वे सदमे और भय में एकजुट हैं। चार्ली एक देशभक्त थे जिन्होंने अपना जीवन खुली बहस और अमेरिका के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता, लोकतंत्र, न्याय और अमेरिकी लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। वह सत्य और स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए, और ऐसा कोई व्यक्ति पहले कभी नहीं हुआ जिसका युवाओं द्वारा इतना सम्मान किया गया हो।

End of Feed