Vijayapriya Nithyananda: कौन है UN में भारत के खिलाफ बोलने वाली विजयप्रिया, भगोड़े नित्यानंद से है कनेक्शन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 2, 2023, 09:44 AM IST

Vijayapriya Nithyananda : कैलासा' के प्रमाणित फेसबुक अकाउंट पर इस सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई है। फेसबुक पर कहा गया है कि विजयप्रिया नित्यानंद संयुक्त राष्ट्र में 'कैलासा देश' की स्थायी दूत हैं। विजयप्रिया ने खुद को वाशिंगटन डीसी का निवासी और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना स्टेट्स 'कैलासा देश का राजनयिक' बताया है।

Vijayapriya Nithyananda : रेप केस में भगोड़ा और 'कैलासा' नाम से अपना एक अलग देश बनाने का दावा करने वाले कथित स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, बीते दिनों जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में उसके कथित देश का एक शिष्टमंडल शामिल हुआ। शिष्टमंडल की अगुवाई करने वाली एक महिला थी। 'कैलासा' के दूत के रूप में इस महिला ने भारत के खिलाफ बातें कहीं। इस महिला के बयानों पर विवाद बढ़ने पर संयुक्त राष्ट्र ने सफाई देते हुए कहा कि गत 24 फरवरी को इस संगठन की तरफ से जो बातें कहीं गईं उस पर वह गौर नहीं करेगा।

Vijaypriya Nithyananda

यूएन में 'कैलासा' की दूत दिखने पर विवाद।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 24 फरवरी को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों पर 19वां सम्मेलन आयोजित किया था। इस अधिवेशन में दो लोगों ने अपनी बातें रखीं। इन्होंने दावा किया कि वे 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा' से आए हैं।

End of Feed