कौन है विजय कुमार, जिसने अमेरिका में पत्नी और 3 रिश्तेदारों का किया कत्ल?

Who is Vijay Kumar: 51 साल के व्यक्ति, जिसका नाम विजय कुमार है। उसपर बहस के दौरान मीमू डोगरा (43) को गोली मारने का आरोप है। रिश्तेदार गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर की भी हत्या कर दी गई। संदिग्ध पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

Vijay Kumar Murdered His Wife: जॉर्जिया के लॉरेंसविले में अपनी पत्नी और तीन रिश्तेदारों की हत्या करने के आरोप में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 51 साल के विजय कुमार ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी (भारतीय नागरिक) और तीन अन्य रिश्तेदारों को गोली मार दी।

meenu  (1)

कौन है विजय कुमार, जिसने अमेरिका में पत्नी और 3 रिश्तेदारों का किया कत्ल?

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला बताया गया, जिसमें भारतीय नागरिक पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंसविले शहर में बृहस्पतिवार तड़के हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि घटना के दौरान तीन बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे।

End of Feed