Rupert Murdoch: कौन हैं रूपर्ट मर्डोक की गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा? जिनसे 92 की उम्र में कर रहे पांचवीं शादी

Rupert Murdoch News: 92 साल के रूपर्ट मर्डोक 5वीं बार दूल्हा बनेंगे। उन्होंने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। रूपर्ट ने पिछले साल एलेना को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के जरिए हुई थी। आपको बताते हैं एलेना झुकोवा कौन हैं।

Who is Elena Zhukova: रूपर्ट मर्डोक 5वीं बार दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं, उन्होंने अपनी प्रेमिका (Girlfriend) एलेना झुकोवा से सगाई रचा ली है। 67 साल की झुकोवा रूस के मॉस्को से हैं। 92 साल की उम्र में 5वीं शादी करने जा रहे मर्डोक ने पिछले साल एलेना को डेट करना शुरू किया था। एलेना और रूपर्ट की शादी कैलिफोर्निया में उनके वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी।

Rupert Murdoch Weds Elena Zhukova

एलेना झुकोवा से रूपर्ट मर्डोक ने की सगाई।

कौन हैं रूपर्ट की गर्लफ्रेंड एलेना?

एलेना झुकोवा का रूस के मॉस्को से नाता है, उनकी उम्र 67 साल है। हैरानी की बात है कि रूपर्ट मर्डोक और एलेना की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के जरिए ही हुई थी। खबरों के अनुसार उन्होंने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मर्डोक की होने वाली पत्नी एलेना मॉलिक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं।

End of Feed